Home > अपना शहर ,
ददंरौआधाम पर बुढवा मंगल मेला 24 को, प्रशासन ने किए इंतजाम

 à¤§à¤¾à¤°à¥à¤®à¤¿à¤• स्थल ददंरौआधाम पर बुढ़वा मंगल मेला का आयोजन 24 सितंबर को किया जाएगा। मंदिर पर श्रद्घालुओं की भीड़ को देखते हुए कलेक्टर आशीष कुमार गुप्ता ने 24 सितंबर से ही अधिकारियों की तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। मेले में काफी संख्या में श्रद्घालु एकत्रित होकर हनुमान जी के दर्शन करने के लिए आते हैं।

भिंड à¤•लेक्टर आशीष गुप्ता ने एएसपी डॉ. गुरकरन सिंह को सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के लिए आवश्यक पुलिस बल की व्यवस्था, अपर जिला दंडाधिकारी को कार्यपालिक दंडाधिकारियों की ड्यूटी व्यवस्था, सीएमएचओ डॉ. जेपीएस कुशवाह को अस्थाई अस्पताल एंबुलेंस एवं आवश्यक चिकित्सीय व्यवस्था, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को दंदरौआधाम के आसपास के हैंडपंपों को दुरुस्त एवं आवश्यक पेयजल व्यवस्था, अधीक्षण यंत्री एमपीईबी को विद्युत लाइन का दुरुस्तीकरण व्यवस्था एवं विद्युत आपूर्ति व्यवस्था के लिए, महाप्रबंधक एमपीआरआरडीए को सड़क की मरम्मत, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग को हैलीपेड निर्माण, सड़को की मरम्मत एवं आवश्यक बेरीकेटिंग व्यवस्था, डिस्ट्रिक्ट होमगार्ड को तैराक एवं होमगार्ड सैनिको की व्यवस्था, मुख्य नगर परिषद मेहगांव को फायर ब्रिगेड, पानी के टेंकर एवं साफ-सफाई व्यवस्था एवं संबंधित सरपंच, सचिव को आवश्यक समन्वय व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

Share This News :