Home > अपना शहर ,
दीपक बावरिया का बयान- कांग्रेस में सीएम का चेहरा कौन, संकेत मिल चुके हैं

 à¤®à¤§à¥à¤¯à¤ªà¥à¤°à¤¦à¥‡à¤¶ में à¤­à¤¾à¤œà¤ªà¤¾ की तरह कांग्रेस में मुख्यमंत्री का चेहरा तय होगा कि नहीं? इस सवाल के जवाब में प्रदेश में कांग्रेस प्रभारी दीपक बावरिया ने साफ तौर पर कुछ भी नहीं कहा। लेकिन ये जरूर बता दिया कि प्रदेश अध्यक्ष और कैम्पेन कमेटी के अध्यक्ष की घोषणा से संकेत साफ हो चुके हैं। बकौल बावरिया, सीएम का चेहरा कांग्रेस जाहिर करके चुनाव नहीं लड़ती है। फिर भी सीएम के चेहरे को लेकर संकेत मिल चुके हैं।

उन्होंने भाजपा महाकुंभ को लेकर कहा कि पार्टी सरकारी धन का दुरुपयोग कर रही है। सरकारी कर्मी और स्कूल के बच्चों को जबरन बुलाकर भीड़ बुलाई जा रही है। कई जिलों से ट्रेन चलाकर भीड़ बुलाई, लेकिन 70 फीसदी ट्रेन खाली दौड़ीं। गठबंधन के लिए सभी से बात प्रदेश में अन्य दलों के साथ गठबंधन को लेकर पूछे सवाल पर बावरिया ने कहा कि गठबंधन के लिए सभी दलों से बातचीत के रास्ते खुले हैं।

दीपक बावरिया ने कटनी की भाजपा नेत्री पद्मा शुक्ला के पार्टी छोड़कर कांग्रेस में आने के सवाल पर कहा कि उनके संपर्क में कई मंत्री भी हैं। कांग्रेस में कई नेता आने के लिए बेताब हैं। इसमें कैबिनेट स्तर के मंत्री भी हैं। उन्होंने किसी के नाम का खुलासा नहीं किया। व्यापमं में हुआ घोटाला चुनाव के वक्त व्यापमं घोटाले को लेकर कांग्रेस के आरोपों को लेकर कहा कि कोर्ट से हर संदिग्ध बात को लेकर हम न्याय की लड़ाई रखेंगे। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी अदालत जनता है। जनता को पता है कि व्यापमं में क्या गड़बड़ी हुई।विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को आदिवासी बाहुल्य सीटों पर फायदा होगा। ये बात आदिवासी क्षेत्रों में काम करने वाले नेताओं ने कही। मंगलवार को अग्रवाल बारातघर में आदिवासी चिंतन शिविर का आयोजन किया गया। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दीपक बावरिया ने आदिवासी समाज को लेकर पार्टी का रुख तय करने के लिए बैठक बुलाई। जिसमें 10 जिलों के नेता मौजूद रहे।

Share This News :