Home > अपना शहर ,
मंत्री यशोधरा राजे को दिखाए काले झंडे

ग्वालियर। एट्रोसिटी एक्ट को लेकर मचा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। करणी सेना ने आज मंत्री यशोधरा राजे को काले झंडे दिखाए। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने करणी सेना के प्रदेश संयोजक अतुल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। करणी सेना ने रात को ही काले झंडे दिखाने की धमकी दी थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस देर रात से ही अतुल सिंह और उनके साथियों की तलाश कर रही थी। अतुल सिंह जैसे ही अपने साथियों के साथ एट्रोसिटी एक्ट के विरोध में काले झंडे लेकर आए उनको पुलिस ने दबोच लिया। वहीं इस मुद्दे पर सपाक्स की रुख कुछ नरम नजर आया।

Share This News :