Home > अपना शहर ,
नगर पंचायत अध्यक्ष सहित सभी पार्षद भाजपा में शामिल

सागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र नारायण द्विवेदी, पूर्व अध्यक्ष वंदना द्विवेदी, उपाध्यक्ष भगवत दयाल सेन, पार्षद गण लियाकत खान, संतोष सेन, दुष्यंत साहू, हरी जाटव, भानु सिंह लोधी, मुकेश शर्मा, राजकुमार और रामदयाल ग्वाल भाजपा में शामिल हो गए।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, संगठन महामंत्री सुहास भगत आदि ने सभी को भाजपा परिवार में शामिल किया।

ईसागढ़ की पूरी नगर पंचायत अब भाजपा की हो गई है। पूर्व में 11 पार्षद कांग्रेस के और चार भाजपा के थे, लेकिन अब कांग्रेस के सभी 11 पार्षदों ने अध्यक्ष सहित भाजपा की संस्था ग्रहण कर ली है।

 

इसके बाद ईसागढ़ में कांग्रेस का कोई पार्षद नहीं बचा है। भाजपा में शामिल होने के बाद द्विवेदी ने कहा कि मुझे यदि पार्टी टिकट देगी तो चंदेरी से चुनाव लड़ूंगा। द्विवेदी सिंधिया के नजदीकी माने जाते हैं। भाजपा में शामिल होकर उन्होंने कहा कि सिंधिया से मेरा मन भर गया है।

Share This News :