Home > अपना शहर ,
यात्रियों ने रोकी ट्रेन, बड़ा हादसा टला ,जानिए क्यों

भोपाल। à¤¤à¥‡à¤²à¤‚गाना एक्सप्रेस के पहिए में मंगलवार रात 11:34 बजे अचानक आग लग गई। इसके कारण कोच एस-1 व उसके आसपास के अन्य कोचों में धुआं फैल गया। रात होने के कारण यात्री हो रहे थे, तभी एकाएक उन्हें धुएं से उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी।

कुछ देर बाद बच्चे और बुजुर्ग खांसने लगे। इससे कोचों में अफरा-तफरी मच गई। घबराए यात्रियों ने आधी रात को चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक ली। इसी बीच मौके पर रेलकर्मी भी पहुंच गए और अग्निशमन यंत्र की मदद से आग बुझाई।

घटना मंगलवार की रात भोपाल से बीना की तरफ जाते समय कल्हार से मंडीबामोरा स्टेशन के बीच हुई। इसके चलते ट्रेन आधे घंटे देरी से अगले स्टेशन के लिए रवाना हो पाई। बताया जा रहा है कि ट्रेन के पहिए में लगा ब्रेक-शू जाम हो गया था, जिससे चिंगारी निकलने लगी और आग लग गई।

दरअसल, हैदराबाद से नई दिल्ली के बीच चलने वाली तेलंगाना एक्सप्रेस (12723) मंगलवार रात 9.52 बजे भोपाल पहुंची थी। यहां से ट्रेन अगले स्टेशन के लिए रवाना हुई, जो रात 11.34 बजे कल्हार स्टेशन से गुजर रही थी। तभी ट्रेन के कोच एस-1 के पहिए व ब्रेक में आग लग गई।

यह घटना रेलवे ट्रैक पर गश्ती करने वाले ट्रैकमैनों ने देख ली और रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना दी। ट्रेन को मंडीबामोरा स्टेशन पर रोकने के लिए तैयारी की जा रही थी। मौके पर रेलकर्मी भी आग बुझाने के लिए अग्निशमनयंत्र लेकर तैयार थे।

Share This News :