Home > अपना शहर ,
कांग्रेस की सूची जारी होने में इसलिए हो रहा है बिलंब ,फोन पर दी सूचना

कांग्रेस में  टिकिट के दावेदारों को सूची जारी  होने का आज और कल तक इंतजार करना पढ़ सकता है.क्यों की सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बीच हुए बिवाद के बाद उम्मीदवार चयन का काम सुस्त पढ़ गया है .सूत्रों ने बताया की दोनों के बीच राजीनामा करने का प्रयास जाँच समिति ने किया है .मगर उम्मीदवारों के चयन को लेकर अब भी मतभेद हैं .सूत्रों का कहना है कि सूची जारी होने विधानसभा सीटों पर कई प्रत्याशियों को हाईकमान की ओर से सीधे फोन किए गए हैं। मौजूदा विधायकों में जिन्हें टिकट देने का फैसला हो गया है उन्हें फोन करके नामांकन पत्र दाखिल करने को कहा है। अपुष्ट सूत्रों के मुताबिक बैतूल सीट से पीसीसी के पूर्व कोषाध्यक्ष व पूर्व विधायक विनोद डागा के पुत्र निलय, मुलताई सीट से पूर्व विधायक सुखदेव पांसे, छतरपुर की बिजावर सीट से आलोक चतुर्वेदी और उज्जैन की तराना सीट से महेश परमार सहित कई अन्य लोगों को हाईकमान से फोन पर नामांकन पत्र दाखिल करने की सूचना दी गई है।

Share This News :