Homeslider news,अपना मध्यप्रदेश,
11 साल का कार्यकाल पूरा, मुख्‍यमंत्री ने बताए आगे के लक्ष्‍य

इंदौर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने 11 साल के कार्यकाल पूरे करने पर अपने ट्वीट कर प्रदेश के लोगों को धन्‍यवाद दिया। इसके साथ ही उन्‍होंने प्रेसवार्ता का भी आयोजन किया था और लोगों को धन्‍यवाद दिया।सीएम ने कहा अगले साल तीन प्राथमिकता रहेंगी। पहली नमामि देवी नर्मदे यात्रा। दूसरा उच्च शिक्षा के लिए योग्य छात्रों की पढाई का खर्चा उठाएंगे। तीसरा आवास गारंटी कानून लाएंगे। सबसे ज्यादा खुशी लाडली लक्ष्मी योजना ने दी और दुख पेटलावद हादसे से हुआ।

प्रधानमंत्री के नोटबंदी के फैसले पर उन्‍होंने कहा कि नोटबंदी से तात्कालिक तौर पर समस्या हो सकती है लेकिन लांग टर्म में फायदा होगा। प्रदेश की आर्थिक स्थिति खराब नहीं। कर्ज सीमा के भीतर है और विकास में खर्च हो रहा है। पदोन्नति में आर ण पर कहा मामला कोर्ट में है।

शिवराज के काम को 66.57 फीसदी जनता ने बताया बहुत अच्छा...

मुख्‍यमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा ‘मैंने प्रदेश विकास, जनता के लिए अपना कर्तव्य पूरी निष्ठा, ईमानदारी के साथ निभाया है। मैं स्वयं को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे एक कर्मठ और श्रेष्ठ टीम मिली। जिसने मप्र के निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान दिया। जनता के असीम स्नेह और विश्वास के लिए हृदय से आभार। प्रण करता हूं कि जीवन का प्रत्येक क्षण प्रदेश विकास में लगाऊंगा।

मप्र को मॉडल राज्य बनाना मेरा सपना है और यह प्रण भी कि इसका चहुंमुखी विकास करूं। यह डिजिटल बने, स्वच्छ बने, खेतों में फसलें लहलहाएं। मैं प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के जीवन में सुख, शिक्षा, स्वास्थ्य, समृद्धि के दीप जलाने के लिए संकल्पित हूं। जीवन के हर क्षण में हम साथ हैं।

मप्र में जन्म लेने वाले हर गरीब बच्चे की शिक्षा से लेकर विवाह बल्कि उनके उद्योग धंधे लगाने में भी प्रदेश सरकार साथ है। उद्यमी बनने का सपना देखने वाले हर युवा के साथ मैं खड़ा हूं। मु. युवा उद्यमी योजना से सपना होगा साकार। हमारे युवाओं को सफल उद्यमी बनने का सपना साकार होगा।

भारत एक नई सुबह की ओर देख रहा है। हम मप्र में कैशलेस अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में काम कर रहे। डिजिटल इंडिया होगा साकार होगा।

 

Share This News :