Homeदेश विदेश ,
राज्यपाल ने बदल दी वर्षों पुरानी परंपरा, अब ...

उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने वर्षों से चली आ रही परंपरा को बदल दिया है. अभिवादन स्वरूप 'महामहिम राज्यपाल' की जगह अब 'माननीय' या 'राज्यपाल महोदय' का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया है. राज्यपाल के सचिव आर के सुधांशु ने इस आशय का आदेश जारी किया है. आदेश में कहा गया है कि भविष्य में अभिवादन स्वरूप महामहिम राज्यपाल की जगह ‘राज्यपाल महोदय’ या ‘माननीय राज्यपाल’ का प्रयोग किया जाए.

उत्तराखंड को भारतीय जनता पार्टी की सरकार के दौरान वर्ष 2000 में 27वें राज्य का दर्जा दिया गया था, पहले यह उत्तर प्रदेश का हिस्सा था. इसी दौरान दो और राज्य छत्तीसगढ़ और झारखंड भी अस्तित्व में आए थे.

View image on Twitter
 

Share This News :