Homeदेश विदेश ,
iPhone XS खरीदने के लिए बाथटब भरकर सिक्के लेकर पहुंचा शख्स

मॉस्को। लोगों में अपनी पसंदीदा चीज को लेकर क्रैज कई बार इतना ज्यादा होता है कि वो उसे पाने के लिए दीवाने हो जाते हैं। इस कोशिश में वो कई बार ऐसा कुछ कर जाते हैं जो सुर्खियों में आ जाता है। ऐसी ही घटना रूस के मॉस्को में हुई है। यहां एक शख्स हाल ही में लॉन्च हुए Apple iPhone XS को खरीदने के लिए सिक्के लेकर पहुंच गया।

हैरान करने वाली बात यह है कि यह सिक्के थोड़े-बहुत नहीं बल्कि आईफोन एक्सएस की कीमत जीतने थे और फोन खरीदने वाला शख्स इन्हें एक बाथटब में लेकर शॉपर पहुंचा था। इस शख्स की इस पूरी हरकत का वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में यह युवक अपने घर से बाथटब में भरे सिक्के कार में लोड कर आईफोन सेलर के यहां पहुंचता है। हालांकि, उसे यह 350 किलो का बथटब अंदर ले जाने की अनुमति नहीं मिलती और उसकी सुरक्षागार्ड्स से झड़प भी होती है। ब्लॉगर स्वातोस्लव द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में कई लोग युवक की बाथटब के साथ तस्वीरें लेते देखे जा सकते हैं।

स्टोर के एक प्रवक्ता के अनुसार युवक को आईफोन एक्सएस खरीदने के लिए 100,000 रबल्स(1,08,262 रुपए) काफी थे। युवक को इन सिक्कों के साथ देखकर एक स्थानीय मीडिया ग्रुप ने उसकी तुलना कर्टून कैरेक्टर अंकल स्क्रूच से कर दी जो अपने सिक्कों के समुद्र में तैरते नजर आते थे।

Share This News :