Home > अपना शहर ,
महिला सशक्तिकरण के भव्य आयोजन की तैयारियों को लेकर ग्वालियर एवं चंबल संभाग आयुक्त की बैठक एक दिसम्बर को

विकास एवं जन कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेशभर में 29 नवम्बर 2016 से 7 जनवरी 2017 की अवधि में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भव्यता के साथ किया जायेगा।

      इसी श्रृंखला में ग्वालियर एवं चंबल संभाग का मुख्य आयोजन महिला सशक्तिकरण को लेकर चंबल संभाग मुख्यालय मुरैना में 12 दिसम्बर 2016 को आयोजित होगा। इस सम्मेलन में ग्वालियर संभाग के पाँचों एवं चंबल संभाग के तीनों जिले सम्मिलित रहेंगे। सम्मेलन को भव्य स्वरूप देने के लिये आयोजन तैयारी संबंधी बैठक एक दिसम्बर को दोपहर 12 बजे आयुक्त चंबल संभाग मुरैना के सभागार में आयोजित होगी।

बैठक में ग्वालियर संभाग के कमिश्नर श्री शिवनारायण रूपला, चंबल संभाग कमिश्नर श्री शिवानंद दुबे सहित पुलिस महानिरीक्षक श्री उमेश जोगा, दोनों संभाग के जिलों के कलेक्टर्स, पुलिस अधीक्षक एवं संभागीय अधिकारी तथा जिला अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

Share This News :