Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
केजरीवाल की आंखों में अज्ञात शख्स ने डाला मिर्च पाउडर, सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक बार फिर विरोध का सामना करना पड़ा है. राजधानी दिल्ली में सचिवालय में केजरीवाल के ऊपर किसी ने मिर्ची पाउडर फेंक दिया.

सचिवालय में मुख्यमंत्री चेंबर के ठीक बार किसी अज्ञात शख्स ने मिर्ची पाउडर डाला. बताया जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल की आंखों में भी मिर्च पाउडर गिरा है. कुछ ही देर में केजरीवाल प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित करेंगे.

दिल्ली सीएम पर जिस व्यक्ति ने मिर्च पाउडर फेंकी है, उसका नाम अनिल शर्मा है. अनिल नारायणा दिल्ली के रहने वाले हैं. अभी उन्होंने IP स्टेट थाने ले जाया गया है.

दिल्ली के मुख्यमंत्री पर मिर्च पाउडर फेंकने वाले को सुरक्षाकर्मियों ने गिरफ्त में ले लिया है. जिस दौरान केजरीवाल अपने चेंबर से बाहर निकल रहे थे, तभी उनकी आंखोंं में मिर्च पाउडर डाला गया.

मुख्यमंत्री पर हमला होने की भारतीय जनता पार्टी ने निंदा की है. बीजेपी नेता विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है, जिसने भी ऐसा किया है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

आम आदमी पार्टी विधायक अलका लांबा ने इसे सोची-समझी साजिश बताया और कहा कि सचिवालय जैसे सुरक्षित जगह पर सीएम की सुरक्षा के साथ हुआ ये मामला काफी गंभीर है.

वहीं आम आदमी पार्टी के बागी विधायक कपिल मिश्रा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की आंखों में धूल झोंकी है, अब उनपर ऐसा हमला हुआ है तो उन्हें कुछ एहसास हुआ होगा. उन्होंने कहा कि इस प्रकार का हमला होना निंदनीय है.

Share This News :