Homeslider news,अपना मध्यप्रदेश,
मुख्यमंत्री श्री चौहान से स्वर्ण पदक विजेता अंडर-17 हॉकी टीम ने की भेंट

प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश को पहली बार मिला स्वर्ण पदक

भोपाल : à¤®à¥à¤–्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से 62वीं राष्ट्रीय स्कूल हॉकी बालक अंडर – 17 की स्वर्ण पदक विजेता टीम ने आज यहाँ मुख्यमंत्री निवास पर भेंट की। इस अवसर पर महापौर श्री आलोक शर्मा भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने खिलाड़ियों को बधाई दी। उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी।

मध्यप्रदेश हॉकी टीम कोच श्री साजिद नूर ने बताया कि प्रतियोगिता 22 से 26 नवम्बर तक भोपाल में हुई थी। प्रतियोगिता में 29 टीम ने भाग लिया। 26 नवम्बर को खेले गये फायनल मैच में मध्यप्रदेश की टीम ने दिल्ली को 7 के मुकाबले शून्य से हरा कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश ने पहली बार इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। प्रदेश को प्रतियोगिता में 27 वर्ष बाद कोई पदक मिला है। इससे पूर्व राजनांदगांव में हुई प्रतियोगिता में प्रदेश को रजत पदक मिला था।

 

Share This News :