Homeअपना मध्यप्रदेश,
मुरैना में घने कोहरे की वजह से टकराए बस और ट्रक, कई यात्री घायल

मुरैना। घने कोहरे की वजह से मुरैना के सरायछौला थाना इलाके में एनएच 3 पर यात्री बस और ट्रक की टक्कर हो गई। घटना में बस में बैठे एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए मुरैना जिला अस्पताल भेजा गया है। वहीं गंभीर घायलों को इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है।

घटना की जानकारी लगते ही जौरा से भाजपा विधायक सूबेदार सिंह अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल-चाल जाना। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर को उचित इलाज करने की बात कही।

बस दिल्ली से मुरैना आ रही थी इसी दौरान कोहरे की वजह से बंधा गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। ग्वालियर-चंबल अंचल में बुधवार से ही घना कोहरा छाने लगा है। रात से ही इलाके में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे वाहन धीमी गति से चल रहे हैं। ट्रेनों की रफ्तार भी धीमी है।

Share This News :