Home > अपना शहर ,
ग्वालियर में ५-१ का गणित चला ,बीजेपी का सफाया

ग्वालियर जिले की छह सीटों पर ५-१ का गणित चला और बीजेपी का सफाया हो गया है .कांग्रेस ने पांच सीटें जीतीं ,एक सीट बीजेपी के हाथ लगी .ग्वालियर बिधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार प्रदुम्मन सिंह तोमर ने बीजेपी उम्मीदवार और मंत्री जयभान सिंह पबैया को २५ हजार ४४मतों से हराया है .ग्वालियर पूर्व से कांग्रेस के मुन्नालाल गोयल ने बीजेपी केसतीश सिंह सिकरवार को १७ हजार से अधिक मतों से हरा दिया है .भितरबार बिधानसभा से कांग्रेस के लाखन सिंह यादव ने बीजेपी के उम्मीदवार सांसद अनूप मिश्रा को १२हजार से अधिक मतों से पराजित किया है .डबरा से कांग्रेस उम्मीदवार श्रीमती इमरती देवी ने हैट्रिक लगाते हुए बड़े अंतर् ५७ हजार से अधिक मतों से जीत दर्ज बीजेपी के उम्मीदवार कप्तान सिंह को पराजित किया है .ग्वालियर दक्षिण से कांग्रेस उम्मीदवार प्रवीण पाठक ने १२७ मतों के अंतर् से कड़े मुकाबले में मंत्री नारायण सिंह कुशवाह को पराजित किया है .बीजेपी को ग्वालियर ग्रामीण में सफलता मिली है और बीजेपी के भारत सिंह कुशवाह ने १७१५ मतों के अंतर् से बीएसपी के साहब सिंह गुर्जर को हराया है 

Share This News :