Home > अपना शहर ,
स्कूल की मान्यता और नवीनीकरण के लिए खुला पोर्टल

स्कूलों की मान्यता और नवीनीकरण के लिए पोर्टल 12 दिसंबर से खोल दिया गया है, जो 5 जनवरी तक खुला रहेगा। इसमें आवेदन किए जा सकेंगे। अगर निर्धारित समय में आवेदन नहीं किया गया तो 6 से 31 जनवरी तक आवेदन के विलंब के लिए 20 हजार रुपए तक का विलंब शुल्क अदा करना पड़ेगा। मान्यता हेतु किए गए आवेदनों की त्रुटियों को सुधारने के लिए 10 जनवरी तक का समय दिया गया है। जिसमें एमपी ऑनलाईन के माध्यम से त्रुटियों को सुधारा जा सकेगा। 17 जनवरी तक बिलंव शुल्क के साथ 12 फरवरी तक का समय रहेगा। भौतिक सत्यापन 5 फरवरी तक होगा। बिलंब शुल्क के साथ 20 फरवरी निर्धारित की गई है। इसके बाद 20 फरवरी तक मान्यता और नवीनीकरण पर निर्णय लिया जाएगा।

Share This News :