Home > अपना शहर ,
बर्फीली हवाओं से ठिठुरा मध्‍यप्रदेश, एक-दो दिन नहीं मिलेगी ठंड से राहत

उत्तर भारत की तरफ से आ रही बर्फीली हवाओं से राजधानी सहित प्रदेश के अनेक जिले ठिठुर रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को भोपाल,खजुराहो,बैतूल,रतलाम,उज्जैन,दतिया में शीतलहर का प्रभाव रहा।

मौसम विज्ञानी के मुताबिक अभी एक-दो दिन तक ठंड के तीखे तेवरों से राहत के आसार नहीं हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक उत्तर भारत में बर्फबारी का सिलसिला बना रहने की उम्‍मीद है।

साथ ही हवा का रुख उत्तरी बना रहने से पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसी क्रम में बुधवार को पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 2 डिग्रीसे. दर्ज हुआ,खजुराहो में 3,दतिया में 4,,ग्वालियर में 4.4,बैतूल में 4.5,गुना,उज्जैन में 5 और शाजापुर में 5.5 डिग्रीसे. न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। 

Share This News :