Home > अपना शहर ,
निगम-मंडल की राजनीतिक नियुक्तियां रद्द

 à¤¶à¤¿à¤µà¤°à¤¾à¤œ सरकार में निगम, मंडल, प्राधिकरण, समिति, परिषद व अन्य संस्थाओं में जो राजनीतिक नियुक्तियां हुई थीं, उन्हें कांग्रेस सरकार ने निरस्त कर दिया है।

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्य सचिव बंसत प्रताप सिंह को नोटशीट पर मनोनयन समाप्त करने के फैसले की सूचना दी। इसके आदेश मिलते ही कृषि विभाग ने बीज विकास निगम के अध्यक्ष माधव सिंह दांगी और उपाध्यक्ष मुन्ना सिंह भदौरिया का मनोनयन समाप्त कर दिया।

शिवराज सरकार के दौरान निगम, मंडल, प्राधिकरण, समिति, परिषद व अन्य संस्थाओं में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संचालक व सदस्य बनाकर अपनों को उपकृत किया गया था। कई निगम, मंडल घाटे में भी चल रहे हैं। इसके बावजूद राजनीतिक समीकरणों को साधने के लिए मनोनयन का रास्ता अपनाया गया।

 

मुख्यमंत्री बनने के बाद कमलनाथ ने अधिकारियों के साथ हुई बैठक में सजावट के लिए बनाए गए निगम, मंडलों को बंद करने के संकेत दिए थे। आमतौर पर सत्ता परिवर्तन के साथ ही निगम, मंडल, प्राधिकरण, परिषद, समिति या संस्थाओं के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संचालक या सदस्य खुद इस्तीफा दे देते हैं। कुछ संस्थाओं में अभी भी राजनीतिक व्यक्तियों ने इस्तीफे नहीं दिए थे। यही वजह है कि मुख्यमंत्री को मनोनयन समाप्त करने का फैसला लेना पड़ा।

Share This News :