Homeदेश विदेश ,
सेना को बड़ी सफलता, जाकिर मूसा के करीबी सहित 6 आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा स्थित त्राल में आतंकियों के साथ शनिवार सुबह हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है. यहां अवंतीपुरा में हुई इस मुठभेड़ में छह आतंकी मार गिराए गए हैं. ये सभी आतंकी अंसार गजवत-उल-हिंद नामक आतंकवादी संगठन से जुड़े बताए जा रहे हैं.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में ढेर हुए आतंकियों में जाकिर मूसा का करीबी सोलिहा मोहम्मद भी शामिल है. अंसार गजवत-उल-हिंद कश्मीर घाटी में सक्रीय अल कायदा का सेल है.

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा स्थित त्राल में आतंकियों के साथ शनिवार सुबह हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है. यहां अवंतीपुरा में हुई इस मुठभेड़ में छह आतंकी मार गिराए गए हैं. ये सभी आतंकी अंसार गजवत-उल-हिंद नामक आतंकवादी संगठन से जुड़े बताए जा रहे हैं.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में ढेर हुए आतंकियों में जाकिर मूसा का करीबी सोलिहा मोहम्मद भी शामिल है. अंसार गजवत-उल-हिंद कश्मीर घाटी में सक्रीय अल कायदा का सेल है.इस मुठभेड़ की खबर फैलते ही इलाके के लोग बाहर निकल आए और सुरक्षाबलों पर पथराव शुरू दिया. इस दौरान घटनास्थल में स्थानीय लोगों और जवानों के बीच झड़प की भी खबर है. हालांकि पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में कोई भी आम नागरिक हताहत नहीं हुआ है और न ही उसकी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है.

Share This News :