Home > अपना शहर ,
चिल्ला जाड़े में जकड़ा एमपी ,पारा १० डिग्र्री से नीचे

भोपाल। à¤‰à¤¤à¥à¤¤à¤° भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी का असर मध्य प्रदेश में अब भी बरकरार है। एक सप्ताह से प्रदेश के करीब 40 से ज्यादा शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास चल रहा है। लिहाजा, लोगों को दिन में भी ठिठुरन महसूस हो रही है।

 

इधर, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 24 घंटे में नौ शहरों रीवा, सतना, पन्ना, छतरपुर, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, उमरिया एवं मंडला में शीतलहर चलने की संभावना है। इधर, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, दतिया, छतरपुर, पन्ना, सतना रीवा सहित सीधी में हल्का कोहरा देर रात से सुबह तक बना रहेगा।खजुराहो और पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान एक सप्ताह से दो डिग्री के आसपास ही चल रहा है। हालांकि, सोमवार को इसमें थोड़ी वृद्धि दर्ज की गई है। सोमवार को खजुराहो का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों ने आगामी तीन दिन तक मौसम में कोई विशेष परिवर्तन न होने की बात कही है। 

भोपाल में मौसम का मिजाज बदल गया है। यहां दो दिन पहले जहां दिन और रात का तापमान सामान्य से कम चल रहा था वह अब सामान्य स्थिति में आ गया है। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से 0.2 डिग्री ज्यादा है।

वहीं, न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 1.2 डिग्री कम है। उधर, इंदौर में दिन का अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 0.9 डिग्री ज्यादा है। वहीं, न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि सामान्य 1.7 डिग्री ज्यादा है।

Share This News :