Home > अपना शहर ,
जनता के भरोसे पर खरा उतरेंगे ;लाखन सिंह

ग्वालियर। प्रदेश के पशुपालन, मछ़ुआ कल्याण तथा मत्स्य कल्याण मंत्री लाखन सिंह यादव  ने कहा हे की जनता ने जिस भरोसे से जिताया हे ,उस भरोसे पर हम खरे उतरेंगे और क्षेत्र का विकास करेंगे . à¤¸à¥‹à¤®à¤µà¤¾à¤° को दोपहर 12 बजे ग्वालियर पहुंचे वे दोपहर में शिंदे की छावनी स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचे जहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद लाखन सिंह यादव लक्ष्मीगंज स्थित निवास पर पहुंचकर वहां से ग्राम पारा के लिए रवाना हुए।
पशुपालन मंत्री का पदभार लेने के बाद भितरवार क्षेत्र के विधायक लाखन सिंह यादव सोमवार सुबह 11ः55 बजे मिलेनियम एक्सप्रेस से भोपाल से ग्वालियर आये। वहां से वे सीधे कांग्रेस कार्यालय षिन्दे की छावनी गये वहां कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा के साथ कई कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। षिन्दे की छावनी से मंत्री लाखन सिंह का काफिला गस्त का ताजिया होते हुए लक्ष्मीगंज पहुंचा जहां लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। अपने निवास लक्ष्मीगंज में कुछ देर बादं वे अपने गांव पार कर रवाना हो गये। लाखन सिंह वहां माता के दर्शन कर फिर घर वापस आ जाएंगे इसके बाद एक जनवरी को वे फिर अपनी विधानसभा में कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

Share This News :