Homeखास खबरे,अपना मध्यप्रदेश,
बीडी की निगाह मुरैना पर ,लेकिन अनूप की भी पूरी तैयारी

भाजपा के प्रदेश महासचिव बीडी शर्मा की निगाह अब मुरैना में लोकसभा पर लग गई है। इसके चलते बीडी ने अपने समीकरण बैठाना शुरू कर दिया है। वहीं उन्होंने मुरैना में कई जगह जाकर लोगों से अनौपचारिक मिलना भी शुरू कर दिया है। 
आगामी लोकसभा के होने वाले चुनावों में पूर्व एबीवीपी के राष्ट्रीय सचिव रहे और अब प्रदेश में महासचिव का पद पाए बीडी शर्मा  à¤•ी निगाह लग गई है। अब वह लोकसभा के चुनावों को लेकर अपनी तैयारी अंदर ही अंदर कर वर्तमान सांसद अनूप मिश्रा को खो देने की तैयारी कर रहे हैं। बीडी शर्मा मुरैना के रहने वाले है लेकिन उनका पूरा कार्यकाल राज्य भर में अन्य स्थानों पर निकला है।अब प्रदेश में महासचिव बनने के बाद सांसदी का सपना देखने लगे हैं। उन्होंने विधानसभा टिकट के लिये भी प्रयास किया था। 
इधर मुरैना में अब राजनैतिक साजिश के तहत अनूप मिश्रा के खिलाफ माहौल भी कुछ भाजपाई और कांग्रेसी बना रहे हैं। लेकिन अनूप मिश्रा ने मुरैना से फिर सांसदी करने के लिए मुरैना-श्योपुर में कार्यकर्ताओं के साथ अपनी जमावट शुरू कर दी है। 

Share This News :