Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
दिल्ली में रंग जमा लिया बजरंगी दादा ने

अपना विधानसभा चुनाव भले ही हार गये लेकिन अपने बजरंगी दादा ने आखिरकार रंग जमा ही लिया। भाजपा की मुख्य धारा में बजरंगी दादा की एंट्री हो गई है। दिल्ली के सह प्रभारी बनने के बाद यहां की सातों लोकसभा सीटें जीतने के लिये दादा जमकर मेहनत कर रहे हैं। स्वयं पार्टी अध्यक्ष अमित शाह भी बजरंगी दादा बनाम कुंवर जयभान सिंह पवैया की कार्यशैली से बेहद प्रभावित हैं। उन्होंने वहां के कार्यकर्ताओं को एकता के सूत्र में पिरो लिया है।
आज दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि पर दिल्ली में आयोजित समर्पण दिवस के कार्रूक्रम में स्वयं पार्टी सुप्रीमो अमित शाह भी पहुंचे वह भी पवैया के इस संगठनात्मक गुण को देखकर बेहद प्रभावित हुये। इस मौके पर दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी , राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल भी मौजूद थे।
यहां यह उल्लेखनीय है कि जिस तरह से पवैया ने भाजपा संगठन में एन्ट्री की है, इससे लगता है कि उन्हें पार्टी जल्दी ही महत्वपूर्ण पद पर लोकसभा चुनावों को देखते हुए सामने ला सकती है। इधर पवैया के विहिप में प्रमुख पद पर जाने की चर्चा भी राजनैतिक बाजारों में गर्म है। लेकिन अपने बजरंगी दादा इस सबसे हटकर पार्टी के काम में लगे हैं।

Share This News :