Home > अपना शहर ,
परंपरा से निकला है ये ग्रंथ: रमाशंकर सिंह

आईटीएम विश्विद्यालय द्वारा आयोजित 28 वे मीटिंग ऑफ माइंड के अंतर्गत आयोजित लोकार्पण व विमर्श कार्यक्रम में आईटीएम यूनिवर्सिटी के फाउंडर चांसलर रमाशंकर सिंह ने परिचयात्मक उद्बोधन दिया। किसान किसानी व देहात के बारे में जो 900 पन्नों का बड़ा शोध ग्रंथ ’ए रूरल मेनीफेस्टो’ के रूप में लिखा है, वो एक परंपरा से निकला है, वो परंपरा आज से 102 साल पहले उस इंसान ने स्थापित की, जो अपने राजनैतिक गुरू के कहने पर राजनीति करने से पहले हिंदुस्तान को देखने निकला। उसका नाम मोहनदास गांधी था। कलकत्ता में बिहार के चंपारण का एक किसान जबर्दस्ती गांधीजी को पकडक़र ले गया कि आप चंपारण में देखिए किसानों की क्या हालत है और वो अकेले बिहार आ गए। उस समय के किसानों की अंग्रेजी की क्या स्थिति थी वह इलाका नील की खेती का इलाका था। अंग्रेज कारखानों व कोठियों के मालिक थे। जबर्दस्ती किसानों को मजबूर किया जाता था, अंग्रेज सरकार की मर्जी में टैक्स भी थे कुए या तालाब का इस्तेमाल में पयन कक्ष, अंग्रेज को लेटकर सलामी नहीं की तो सलामी टैक्स, किसान या रैयत अपना हल नहीं दे तो बेठमाफी टैक्स, पिता मरे तो बपही, बेटा के नाम जमीन होने पर पुतही, लडक़ी की शादी के मंडप लगाने पर टैक्स था मंडपच्छ जैसे टैक्स लगाए जाते थे। अब उन्हीं के वंशज ने ये किताब निकाली है जो बहुत महत्वपूर्ण है, इसमें वाटर एबिलिटी, एग्रीकल्चर मार्केटिंग, इंकम, हैंडीक्राफ्ट्स, रूरल केडिट आदि विषय भी समेट हैं। आप सभी इसे पढक़र दोबारा रिसर्च करें और नए समाधान निकालें। 

Share This News :