Home > अपना शहर ,
जबलपुर में बने बमों ने PoK में आतंकी कैंपों को किया तबाह

जबलपुर। भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी कैंपों किए गए हमलों में जिन बमों का इस्तेमाल किया वह जबलपुर की आयुध निर्माण फैक्ट्री में बनाए जाते हैं। खमरिया की फैक्ट्री में 1000 Ponder बमों का निर्माण 12 वर्षों से किया जा रहा है। आयुध निर्माण खमरिया के कर्मचारी पुलवामा आतंकी हमले के बाद लिए गए इस बदले से बहुत खुश हैं। उन्हें इस बात का भी गर्व है कि उनके बनाए बमों ने आतंकी कैंपों को खत्म कर दिया।

यह भी बताया जा रहा है कि वायुसेना ने लेजर गाइडेड बमों का इस्तेमाल इस हमले में किया। यह बम इजराइली तकनीक पर बनाए गए हैं। कारगिल युद्ध में भी इन्हीं लेजर गाइडेड बमों का इस्तेमाल पहली बार किया गया था। इसमें लेजर के जरिए पहले टारगेट सेट किया जाता है फिर बम उन्हीं टारगेट पर गिरते हैं।

Share This News :