Home > अपना शहर ,
नि:शुल्क परीक्षण एवं उपचार शिविर का आयोजन आज

वार्ड क्रं.-21 कृष्णा नगर पानी की टंकी आंगनबाड़ी केन्द्र पर 7 दिसम्बर को सुबह 10 बजे से गर्भणियों एवं माताओं का नि:शुल्क परीक्षण व उपचार शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

      शिविर का आयोजन प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा अभियान अंतर्गत शासकीय स्वशासी आयुर्वेद महाविद्यालय ग्वालियर के सहयोग से डॉ. माही मिश्रा एवं उनकी टीम व महिला बाल विकास के सहयोग से आयोजित किया जायेगा। परियोजना अधिकारी श्री विजय कुमार जैन द्वारा जानकारी दी गई कि इस शिविर का उद्देश्य माताओं एवं विशेष तौर पर गर्भवतियों के अच्छे स्वास्थ्य के लिये आयोजित किया जा रहा है। क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर स्वास्थ्य लाभ लेने हेतु अपील की गई।

Share This News :