Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
Rahul Gandhi ने Wayanad से भरा पर्चा, बोले- CPM के खिलाफ नहीं बोलूंगा एक शब्द

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केरल की वायनाड सीट से नामांकन दाखिल कर। इससे पहले उनका रोड शो भी हुआ। इस दौरान प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं। मालूम हो, राहुल ने अपनी परंपरागत सीट अमेठी के अलावा दूसरी सीट के रूप में वायनाड को चुना है। हालांकि इसको लेकर उन्हें भाजपा और वामदलों की आलोचना भी झेलना पड़ रही है। भाजपा कह रही है कि राहुल को अमेठी में स्मृति ईरानी के खिलाफ हार का डर सता रहा है, इसलिए वे वायनाड से भी लड़ रहे हैं। वामदल इसलिए कांग्रेस से खफा हैं क्योंकि वायनाड में उनका दबदबा है।

Share This News :