Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
कांकेर में नक्सलियों से मुठभेड़, BSF जवान शहीद

कांकेर । छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में गुरुवार को नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में एक बीएसएफ जवान शहीद हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक खबर लिखे जाने तक जिले के पखांजुर क्षेत्र में बीएसएफ और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है।

स्थानीय सूत्रों ने बताया कि पखांजुर इलाके में संदिग्ध गतिविधियों के चलते गुरुवार को बीएसएफ के कुछ जवान सर्चिंग पर निकले थे। इस दौरान नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला गांव के पास जंगलों में मुठभेड़ चल रही है।

मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया है, जबकि तीन जवान घायल हो गए हैं। घायल जवानों को इलाज के लिए पखांजुर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बैकअप के लिए जवानों की टीम रवाना कर दी गई है।

Share This News :