Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
राहुल ने कहा- PM मोदी ने आडवाणी को जूता मारकर मंच से उतारा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलेते हुए राहुल गांधी ने बदजुबानी की है. उन्होंने कहा, 'लालकृष्ण आडवानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुरु हैं, जिनको उन्होंने मंच से उतारकर फेंक दिया. पीएम मोदी ने आडवानी को जूता मारकर मंच से उतार दिया. वो हिंदू धर्म की बात करते हैं. मैं जानना चाहता हूं कि हिंदू धर्म में कहा लिखा है कि आखिर किसी को मारा जाए.'

गाजियाबाद में रोडशो के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि दुनियाभर घूम आए हैं, जापान गए वहां गले लगे, पाकिस्तान गए वहां बिरयानी खाई, चीन गए वहां गले गले, लेकिन वाराणसी के एक गरीब परिवार से गले लगते देखा है?


कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के रोड शो के दौरान शुक्रवार को उनकी एक झलक पाने को जन सैलाब उमड़ पड़ा. सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए प्रियंका गांधी ने लोगों से हाथ मिलाया और लोगों ने उनके साथ सैल्फी भी ली. रोड शो आरंभ करने से पहले प्रियंका गांधी ने अमर शहीद भगत की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया. वह बाकायदा चप्पल उतार कर प्रतिमा तक पहुंची और अमर शहीद की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करने के बाद रोड शो आरंभ किया. प्रियंका गांधी के साथ गाजियाबाद संसदीय सीट से प्रत्याशी डौली शर्मा भी थीं. इस दौरान ‘चौकीदार चोर है’ के जमकर नारे लगाए गए. रोड शो के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं से ज्यादा वह तमाम लोग थे जो कि उनकी झलक पाने के लिए पहुंचे थे.

Share This News :