Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
वोटिंग से दो दिन पहले Dantewada हमले में BJP MLA मंडावी सहित 4 शहीद

नक्सलियों ने छत्‍तीसगढ़ में बड़े हमले को अंजाम दिया है। दंतेवाड़ा में नक्सिलयों ने चुनाव प्रचार से लौट रहे भाजपा विधायक भीमा मंडावी के काफि‍ले को निशाना बनाया। हमले में विधायक समेत 4 जवान शहीद हो गए हैं। नक्‍सलियों ने एंटी लैंडमाइन से पहले ब्‍लास्‍ट किया। इसके बाद धारदार हथियारों से विधायक पर हमला किया गया। बता दें, लोकसभा चुनाव के पहले चरण में छत्तीसगढ़ की बस्तर सीट पर भी 11 अप्रैल को वोटिंग होना है। दंतेवाड़ा इलाका बस्तर लोकसभा सीट के तहत ही आता है। 

Share This News :