Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
संभल के! सरकार ऐसे पता कर रही है किसने अकाउंट में जमा किया 'कालाधन'

नई दिल्ली : पूरी दुनिया में नोटबंदी को काले धन के खिलाफ मोदी सरकार का एक अहम् कदम माना जा रहा है। हालांकि फिर भी कुछ लोगों ने जनधन खातों और कई दूसरे तरीकों से बैंक खातों में काला धन जमा करा दिया है। इन लोगों ने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के जरिए 2.50 लाख की लिमिट के अंदर ही अलग-अलग लोगों के अकाउंट में पैसे जमा करा दिए हैं। हालांकि सरकार और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से इससे निपटने की भी पूरी तैयारी कर ली है। 

बिग डेटा ऐनालिटिक्स टूल से पकड़े जाएंगे घोटालेबाज! 
नोटबंदी के बाद से लोगों ने नोट बदलवाने के लिए बैंकों में एक बड़ी राशि जमा कराई है। RBI के नियमों के मुताबिक इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की नज़र उन लोगों पर विशेष तौर पर थी जो सामान्य अकाउंट में 2.50 लाख या फिर जनधन खातों में 50 हज़ार से ज्यादा रुपए जमा कराए हैं।

अब इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने ऐसे अकाउंट जिनमें काला धन जमा हुआ है उनका पता लगाने के लिए बिग डेटा ऐनालिटिक्स टूल के जरिए टोटल इनकम टैक्स डेटा चेक करने की प्लानिंग कर ली है। इसके आधार पर डिपार्टमेंट ये चेक करने में सक्षम होगा कि वे लोग जिसने अकाउंट्स में नोट बंदी से पहले ट्रांजेक्शन कम थी या नील थी उनमें अब अचानक पैसा कहां से आया है। इसके आलावा सभी अकाउंट्स के इनकम टैक्स रिटर्न का बीते सालों में क्या हाल रहा है। वो लोग जिन्होंने डिक्लरेशन दी है वे भी इस जांच से बाहर नहीं हैं। 

Share This News :