Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
120 पदाधिकारियों ने छोड़ी कांग्रेस, राहुल गांधी को भेजे सामूहिक इस्‍तीफे

नई दिल्ली। कांग्रेस के करीब 120 पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से इस्‍तीफा दे दिया है। राहुल गांधी के बयान के बाद इन्‍होंने यह कदम उठाया। इस्‍तीफा देने वालों में युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस और सचिव शामिल हैं। इन लोगों ने राहुल गांधी को अपना इस्‍तीफा भेज दिया है।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद इस्तीफे पर अडिग राहुल गांधी ने पार्टी की युवा इकाई के कुछ वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात के दौरान कहा कि उन्हें इस बात का दुख है कि उनके पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश के बाद भी कुछ मुख्यमंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं को अपनी जवाबदेही का अहसास नहीं हुआ।

गांधी ने अपने आवास पर बुधवार को भारतीय युवा कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात की और इस्तीफे देने के निर्णय पर कायम रहने का अपना रुख दोहराया। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वह पार्टी प्रमुख नहीं रहते हुए भी सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे।

राहुल गांधी ने कहा कि वह इस बात से दुखी हैं कि उनके इस्तीफे के बावजूद पार्टी शासित राज्यों के कुछ मुख्यमंत्रियों, महासचिवों, प्रभारियों और वरिष्ठ नेताओं को अपनी जवाबदेही का अहसास नहीं हुआ।

यह टिप्पणी इस मायने में अहम है कि 25 मई को हुई कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ को लेकर विशेष रूप से नाराजगी जाहिर की थी।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ हुई बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित ने 280 ब्लॉक समितियों को भंग कर दिया है। जिला कमेटियां भंग करने के लिए एआईसीसी से अनुमति मांगी जा रही है। भंग करने के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पुनर्गठन की तैयारी चल रही है। इसके साथ ही कार्यकारी अध्‍यक्षों ने भी इस्‍तीफा दे दिया है।

लोकसभा चुनाव-2019 में दिल्ली की सातों सीटों (नई दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली, उत्तर पश्चिमी दिल्ली और चांदनी चौक) पर हार के बाद आरोप-प्रत्यारोप और इस्तीफे की राजनीति के बीच शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित एवं प्रदेश प्रभारी पीसी चाको कांग्रेस आलाकमान राहुल गांधी के सामने पेश हुए हैं।

लोकसभा चुनाव-2019 में दिल्ली की सातों सीटों नई दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली, उत्तर पश्चिमी दिल्ली और चांदनी चौक पर हार की वजह जानने के लिए कांग्रेस की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित एवं प्रदेश प्रभारी पीसी चाको कांग्रेस आलाकमान राहुल गांधी के सामने पेश हुए हैं। बैठक में हंगामा होने के पूरे आसार हैं। माना जा रहा है कि इसमें दिल्ली कांग्रेस के अलग-अलग गुट खुल कर एक-दूसरे की खिलाफत कर सकते हैं।

बैठक में दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों के प्रत्याशी-शीला दीक्षित, अजय माकन, जेपी अग्रवाल, अरवदिंर सिंह लवली, महाबल मिश्र, राजेश लिलोठिया, विजेंदर सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष हारून यूसुफ, देवेंद्र यादव को भी बुलाया गया है, लेकिन दिल्ली से बाहर होने के कारण देवेंद्र यादव इस बैठक से अनुपस्थित हैं।

सूत्रों के अनुसार शीला जहां इस बैठक में खुद के द्वारा गठित पांच सदस्यीय कमेटी की रिपोर्ट रखेंगी, वहीं चाको सहित ज्यादातर उम्मीदवार वही सब वजह रखेंगे जो वे लगातार कहते आ रहे हैं। हालांकि उम्मीदवारों की ओर से राहुल को पूर्व में अपनी रिपोर्ट भेजी भी जा चुकी है।

शीला दीक्षित की ओर से हार की समीक्षा कमेटी की अनुशंसा के आधार पर संगठन में बदलाव और चाको की ओर से नेतृत्व को ही बदलने की वकालत करना भी संभव है। बैठक में हार की समीक्षा के साथ ही संगठनात्मक ढांचे में बदलाव पर भी चर्चा होने की होने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

 

 

Share This News :