Homeखास खबरे,वायरल न्यूज़,
Jio एप में भी सेव हो रही है आपकी पर्सनल डीटेल्स, ऐसे बचें इससे!

आपको शायद ये न पता हो लेकिन अगर रिलायंस Jio के ग्राहक हैं और आपके फोन में जियो का एप इंस्टाल है तो आपकी प्राइवेसी खतरे में है। रिलायंस जियो ने माय जियो पैकेज में कुछ ऐप्स दी हैं, जिनमें जियो चैट ऐप भी शामिल है। इस एप से आप Free SMS, वॉयस कॉल और वीडियो कॉल कर सकते हैं। इसमें ग्रुप चैट, डाटा शेयरिंग और कॉन्फ्रेंस कॉल जैसे ऑप्शन भी आपको मिल रहे हैं। 

कैसे है प्राइवेसी को खतरा!
असल में इस तरह के सभी एप आपकी फोनबुक में मौजूद कांटेक्स डीटेल्स के आलावा सोशल मीडिया अकाउंट्स से जुड़ी आपकी सूचनाएं भी दर्ज करते रहते हैं। ये सभी सूचनाएं एप की हिस्ट्री में दर्ज होते हैं। बता दें कि इंटरनेट की दुनिया में ऐसे लाखों हैकर्स मौजूद है जो आपकी पर्सनल डीटेल्स के चक्कर में ऐसे एप्स की हिस्ट्री तलाशते रहते हैं। इसलिए आपके ये ज़रूरी है कि आप अपने जियो एप की हिस्ट्री को भी डिलीट करते रहें। आइए आपको बताते हैं कि कैसे डिलीट कर सकते हैं एप हिस्ट्री...

ऐसे 4 स्टेप में करें हिस्ट्री डिलीट

1. सबसे पहले जियो चैट ऐप खोलें। यहां आपको राइट साइड में More का ऑप्शन दिखाई देगा।

2. More में जाने पर आपको Setting का ऑप्शन नजर आएगा। अब Setting में जाएं।

3. Setting में जाने पर Security and Privacy के नीचे आपको Clear all chat history का ऑप्शन मिलेगा उस पर टैप करें।

4. टैप करने पर आपसे दोबारा मैसेज में पूछा जाएगा कि आप chat history डिलीट करना चाहते हैं या नहीं। Yes करने पर आपकी चैट डिलीट हो जाएगी।

Share This News :