Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
सुभाष चोपड़ा बने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

नई दिल्‍ली। लंबे समय तक चली कवायद के बाद दिल्ली प्रदेश कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल गया। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की जिम्मेदारी सुभाष चोपड़ा को दी गई है। जबकि कीर्ति आजाद को भी अभियान समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। पिछले कुछ समय से भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में आए कीर्ति आजाद को दिल्ली की कमान सौंपने की बात चल रही थी। लेकिन आखिरी मौके पर मुहर सुभाष चोपड़ा के नाम पर लगी। कीर्ति आजाद को भी दिल्ली की राजनीति में बड़ी और अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। गौरतलब है दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पद शीला दीक्षित के निधन के बाद से खाली था। इस तरह से दिल्ली को नया अध्यक्ष देकर कांग्रेस ने चुनावी तैयारी का भी आगाज किया है।

 

Share This News :