Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
राजेश बहुगुणा MP के नए आबकारी आयुक्त, रजनीश श्रीवास्‍तव को हटाया

भोपाल। प्रदेश सरकार ने आबकारी आयुक्त रजनीश श्रीवास्तव को बुधवार देर शाम हटा दिया। उन्हें मंत्रालय में बिना विभाग का सचिव बनाया गया है। उधर, जबलपुर कमिश्नर राजेश बहुगुणा को आबकारी आयुक्त ग्वालियर का दायित्य सौंपा है।

जबलपुर कमिश्नर के पद पर अभी किसी अफसर को तैनात नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि वाणिज्यिक कर मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौर ने शाम को मंत्रालय में मुख्यमंत्री कमलनाथ से मुलाकात की थी।

इसके बाद ही आबकारी आयुक्त को बदले जाने की हलचल शुरू हुई। सूत्रों का कहना है कि बहुगुणा को मुख्यमंत्री का विश्वसनीय अफसर माना जाता है।

शिवराज सरकार की महत्वाकांक्षी संबल योजना में अनियमितता का खुलासा उन्होंने श्रम आयुक्त रहते हुए औचक जांच कराकर किया था, लेकिन रिपोर्ट को दबा दिया गया था। मंत्रालय से यह रिपोर्ट भी गायब है।

Share This News :