Home > अपना शहर ,
स्मार्ट नेम प्लेट लगाने का काम शुरू

उज्जैन स्मार्ट सिटी कंपनी ने शहरवासियों के घरों पर क्यूआर कोड वाली स्मार्ट नेम प्लेट (नाम पट्टिका) लगाना शुरू कर दी है। पहली नेम प्लेट गुरुवार को महानंदानगर स्थित कृष्णदेवी अग्रवाल के मकान नंबर ए-2 बटा 2 पर लगाई गई। नगर निगम की महापौर मीना जोनवाल, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र वशिष्ठ, क्षेत्रीय पार्षद शैलेंद्र कुशवाह मिलकर ये प्लेट लगवाई। बताया कि निगम के सहयोग से ये प्लेट पूरे शहर के संपत्तिकरदाताओं की संपत्ति पर लगेगी। इस प्लेट में संपत्तिधारक का नाम, पता, संपत्ति की जानकारी क्यूआर कोड में है। क्यूआर कोड के जरिये आप अपना संपत्तिकर, जलकर ऑनलाइन जमा कर सकेंगे।

यह पता लगा सकेंगे कि आपके घर कचरा कलेक्शन वाली गाड़ी आई या नहीं। कचरा गाड़ी वाले को ये क्यूआर कोड स्कैन कर इस बात की श्योरिटी देना होगी कि वह उस क्षेत्र में गया था। उसने संबंधित घर का कचरा प्राप्त कर लिया है। निगम को भी ये पता चल जाएगा कचरा गाड़ी किस क्षेत्र में गई है।ऐसे स्मार्ट नेम प्लेट लगाने की शुरुआत प्रदेश में उज्जैन से ही हुई है। यहां पहली बार ऐसे प्लेटों का उपयोग शुरू किया गया है। बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन अब स्मार्ट सिटी हो गई है। उज्जैन शहर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भी कई व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उधर स्वच्छता अभियान के तहत उज्जैन नगर निगम सफाई को लेकर विशेष सतर्कता बरत रहा है। शिप्रा के घाटों पर भी सफाई की विशेष व्यवस्था की गई है। धार्मिक नगरी होने की वजह से यहां सालभर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आना जारी रहता है।

 

Share This News :