Home > अपना शहर ,
सिंधिया इफैक्ट: ग्वालियर-चंबल संभाग में कांग्रेस कार्यालयों पर लगे ताले, इस्तीफों की बाढ़

ग्वालियर. à¤ªà¥à¤°à¤¦à¥‡à¤¶ में चल रहे सियासी उठापटक के बीच मध्य प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रामनिवास रावत ने बड़ा बयान दिय़ा है. रावत ने कहा कि ये सिंधियाजी के सम्मान की लड़ाई है. रामनिवास रावत ने कहा कि सिंधियाजी जो भी फैसला लेंगे, ग्वालिय़र-चंबल क्षेत्र की पूरी कांग्रेस उनके साथ खड़ी है तो उधर जिला अध्यक्ष ने भी कहा कि महाराज जो आदेश देंगे उसका पालन करेंगे.

सिंधिया के समर्थन में इस्तीफों की बाढ़
ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस से इस्तीफा देते ही ग्वालियर-चंबल अंचल में कांग्रेस छोड़ने की होड़ शुरु हो गई है. मंगलवार की शाम ग्वालियर के रेसकोर्स रोड़ स्थित प्रद्युम्न सिंह तोमर के बंगले पर इस्तीफा देने वालों का जमावड़ा लगा. कांग्रेस के करीब 200 से ज्यादा नेता और पदाधिकारियों ने अपने इस्तीफे सौंप दिए हैं. ब्लॉक, जिला, मंडल अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष, पूर्व पार्षद, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने अपने इस्तीफे दिए हैं. कांग्रेस छोड़ने वालों ने ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रद्युम्न सिंह तोमर के समर्थन में नारेबाजी की. इनका कहना है कि सिंधिया के साथ कांग्रेस ने उचित व्यवहार नही किया गया, जिसके चलते आज हम सब पार्टी छोड़ रहे हैं.ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद ग्वालियर में कोहराम मच गया. सिंधिया ने पार्टी छोड़ी तो कांग्रेस कार्यालय सुनसान हो गया. आम दिनों और त्योहारों में जिस कांग्रेस कार्यालय में सैकड़ों कांग्रेसी मौजूद रहते थे, आज वहां सन्नाटा पसरा है. यही हाल आस पास के ज़िलों के कांग्रेस कार्यालयों का है. महाराज सिंधिया के इस्तीफे की खबर लगते ही कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी से दूर हो गए. पार्टी के पदाधिकारियों के कमरों में ताले लटके मिले, तो वहीं सोशल मीडिया वॉर रूम भी बंद हो गया.

Share This News :