Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
मध्‍य प्रदेश में सरकार बनी तो भाजपा से तोमर-शिवराज और नरोत्तम दावेदार

Madhya Pradesh BJP पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा कांग्रेस का दामन छोड़ने के बाद प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने की एक बार फिर संभावनाएं बनने लगी हैं। भाजपा की तरफ से अभी मुख्यमंत्री पद के तीन दावेदार सक्रिय हैं। केंद्रीय नेतृत्व की ओर से नरेंद्र सिंह तोमर को भी भेजा जा सकता है, वहीं 13 साल तक प्रदेश की बागडोर संभालने वाले पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को भी चौथी बार मुख्यमंत्री बने का मौका मिल सकता है। इसके अलावा पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी सीएम पद के प्रबल दावेदार हैं।भाजपा सरकार के दौरान लंबे समय तक संकटमोचक की जिम्मेदारी निभाने वाले पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल हैं। मिश्रा पहले भी भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष और मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की दौड़ में शामिल रहे हैं। कुछ समय पहले तक नरोत्तम मिश्रा और शिवराज सिंह चौहान के बीच गहरे मतभेद रहे, लेकिन सरकार के लिए जोड़-तोड़ के दौरान दोनों के बीच अघोषित समझौता हो गया।

Share This News :