Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
नरोत्तम मिश्रा ने कहा- ये कोरोना नहीं, डरो-ना है, सरकार डरी हुई है और मुझे .....

भोपाल. à¤•ोरोनावायरस के खतरे की वजह सेबजट सत्र टालने की अटकलों के बीच कांग्रेस और भाजपा नेताओं के बयान आने शुरू हो गए हैं। भाजपा नेता औरपूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सरकार पर तंज कसा है। मिश्रा नेकहा- ये करोना नहीं डरो-ना है। कमलनाथ सरकार डरी हुई है, उनके विधायकों ने साथ छोड़ दिया है। जब लोकसभा चल रही है तो फिर विधानसभा क्यों नहीं चल सकती है?कैबिनेट बैठक होने के सवाल कहा- कमलनाथ सरकारकैसा स्वांग कर रही है,अभी पता चला कि कैबिनेट मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है, फिर कैबिनेट कीबैठक कैसेहो रही है?कांग्रेस ऊहापोह की स्थिति में है, चला-चली की बेला है। फ्लोर टेस्ट कराने के सवाल पर नरोत्तम ने कहा- हम इंतजार कर रहे हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय नेसिंधिया के भाजपा में शामिल हाेने केसवाल पर कहा- वे कांग्रेस के नेता थे, ये सारी दुनिया जानती है। चुनाव में सबसे ज्यादा सभाएं कांग्रेस की ओर से सिंधिया ने की। सरकार बनाने में सिंधिया की बड़ी भूमिका रही है, लेकिन उन्हें दूध में गिरीमक्खीकी तरह कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने निकाल दिया।चपरासी भी आत्मसम्मान का भूखा होता है। जब इतने बड़े नेता का अपमान करेंगे तो परिणाम ऐसा ही आएगा।

Share This News :