Home > अपना शहर ,
भाजपा में शुरू हुई नेतृत्व के लिए खींचतान, नरोत्तम सहित चार दावेदार

सर्वोच्च न्यायलय द्वारा शुक्रवार को फ्लोर टेस्ट कराने का आदेश देने के बाद भारती जनता पार्टी में नई सरकार के गठन की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। सरकार बनने की स्थिति में नेतृत्व कौन करेगा, इसे लेकर भी खींचतान शुरू हो गई है।

फिलहाल सारे मोर्चों पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नेतृत्व कर रहे हैं पर अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसे लेकर भाजपा नेतृत्व ने पत्ते नहीं खोले हैं। पार्टी नेताओं का कहना है कि नेतृत्व का फैसला हाईकमान ही करेगा। इसके साथ ही कैबिनेट में शामिल होने के लिए भी दावेदारों के बीच जोर-आजमाइश शुरू हो जाएगी। सिंधिया गुट के जिन 22 विधायकों ने इस्तीफे दिए हैं, उनमें से भी कुछ को मंत्री बनाया जा सकता है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा कांग्रेस का दामन छोड़ने के बाद ये तय माना जा रहा है कि अब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। भाजपा की तरफ से अभी मुख्यमंत्री पद के  दावेदार सक्रिय हैं। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को तो सीएम पद का दावेदार माना ही जा रहा है।13 साल तक प्रदेश की बागडोर संभालने वाले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को चौथी बार भी मुख्यमंत्री बनने का मौका मिल सकता है। साथ में ऐसे कयास लगाए जा रहे है कि केंद्रीय नेतृत्व की ओर से नरेंद्र सिंह तोमर को भी भेजा जा सकता है। वहीं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह और पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी सीएम की दौड़ में शामिल हैं।

Share This News :