Home > अपना शहर ,
डबरा के लाल तूने कर दिया कमाल.

ग्वालियर। पूरा देश प्रदेश कोरोना से जूझने में लगा है और बीते दो सप्ताह से यही प्रयत्न चल भी रहा है, लेकिन इन सबके बीच मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार को गिराने का खेल जो खेला गया, उसका एक मुख्य हीरो डबरा का लाल भी था। 
डबरा के इस लाल डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने 15-20 दिन से मेहनत कर पार्टी आलाकमान को सारी रिपोर्टिंग की और सरकार पलटने के लिये भी कान्फीडेंस दिलाया। शुरू में आलाकमान को यह विश्वास ही नहीं था कि कमलनाथ सरकार गिर जायेगी, जब भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी इसमें जुडे तो और दम आ गई। 
फिर केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर भी इसके सूत्रधार बने, प्रभात झा, पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह भी इस अभियान में साथ हुये, जब कमलनाथ संजय पाठक का होटल व फार्महाउस ढहाने के बाद ग्वालियर के फूलबाग स्थित होटल को भी ढहाने की प्लानिंग की तो भाजपाईयों के सब्र की सीमा टूट गई। फिर तो नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव , प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, संगठन महामंत्री सुहास भगत व अरविंद भदौरिया भी जुटे। फिर प्रदेश में 53 वर्ष बाद इतिहास दोहराया , जैसे राजमाता ने डीपी मिश्रा की सरकार गिरा के दोहराया था। 

Share This News :