Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
कोरोना लॉकडाउन के बीच रामनवमी पर लगे मेले, जुटी भारी भीड़

पूरा देश कोरोना वायरस की महामारी से जूझ रहा है, लेकिन इस बीच राजस्थान के बूंदी में अंधविश्वास का खेल इस कदर देखा गया कि सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई. देशभर में लॉकडाउन और राजस्थान सरकार की ओर से धारा 144 लगाए जाने के बावजूद बड़ी संख्या में लोग एक जगह एकत्र हो गए.

हर साल की तरह इस बार भी नवरात्र पर आयोजित कार्यक्रम में लोग शामिल हुए जबकि इस बार लॉकडाउन लगा हुआ था और लोगों के एक जगह पर एकत्र होने पर पाबंदी लगी हुई है. शुक्रवार को अंधविश्वास के खेल को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग 2 अलग-अलग संख्या में जमा हो गए थे.

राजस्थान के बूंदी जिले के रामनगर और लाखेरी कस्बे में अंधविश्वास के खेल के मामले में बूंदी के सदर थाना पुलिस ने अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

छत ही नहीं सड़क पर दिखी भारी भीड़

अंधविश्वास का खेल गली-गली चल रहा था तो लोगों की भीड़ छतों से लेकर जमीन तक अटी हुई थी. लोग अंधविश्वास के कई करतब दिखा रहे थे और छतों से लेकर नीचे मकान क्या जमीन जहां जगह मिली वहां इस नजारे को देखने के लिए लोग इकट्ठे हो रहे थे.

बूंदी जिले के रामनगर में झंडा निकालने के दौरान यह दृश्य सामने आया था तो बूंदी के लाखेरी कस्बे में यह नजारा माताजी के मंदिर में देखा गया. जहां पुजारी को भाव आया और वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को वहां से खदेड़ा और अपने-अपने घर जाने को कहा. पुलिस को लोगों को समझाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी और मंदिर के पुजारी को भी समझाना पड़ा जो अंधविश्वास का खेल चला रहा था.

अंधविश्वास देखने उतरे लोग

हालांकि रामनगर में मामला थोड़ा अलग था और जहां सैकड़ों की संख्या में छत से लेकर जमीन तक लोगों की भीड़ दिखी. तलवार अर्ध नग्न होने के साथ ही यहां पर अंधविश्वास का खेल दिखा रहे थे. हालांकि इस मामले में सदर थाना पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

Share This News :