Home > अपना शहर ,
ग्वालियर: जमातियों ने डॉक्टरों से की अभद्र व्यवहार!, कर रहे ये मांग

ग्वालियर में शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है. क्वारैंटाइन में रखे गए जमातियों द्वारा डॉक्टरों से अभ्रदता करने और उन पर थूकने का मामला आया है. महाराष्ट्र, तेलंगाना, गुजरात और बिहार से आकर ग्वालियर के गिजौर्रा के पास सिस गांव में रह रहे 9 जमातियों समेत 10 लोगों को क्वारैंटाइन सेंटर में भेजा गया. यहां इन युवकों न सिर्फ हंगामा किया बल्कि डॉक्टरों से अभद्रता की और थूका भी. सभी ने अभद्रता करने के साथ विशेष खाने की मांग की और क्वारैंटाइन सेंटर में दिए जाने वाला खाना खाने से साफ़ इनकार कर दिया. हंगामा बढ़ने पर सेंटर के स्टाफ ने पुलिस बुलाई. यहां 24 घंटे के लिए सिपाही तैनात किए गए हैं. डॉक्टर और स्टाफ से अभद्रता करने के मामले में फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं की गई है.  

Share This News :