Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
BJP स्थापना दिवस: पीएम मोदी ने देश को कोरोना मुक्त कराने का किया आह्वान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी(Narendra Modi) ने बीजेपी के 40 वें स्थापना दिवस पर सोमवार को शुभकामनाएं देते हुए सोशल डिस्टेंंसिग के साथ एकजुट होकर देश को कोविड-19 से मुक्त कराने में योगदान का आह्वान किया है। नरेन्द्र मोदी ने कहा,बीजेपी का स्थापना दिवस(BJP Foundation Day) ऐसे समय में आया है, जब देश कोविड- 19 से लड़ रहा है। मैं कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूं कि वे पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा के दिशानिर्देशों का पालन करें और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ जरूरतमंदों की मदद करें। एकजुट होकर भारत को कोविड- 19 से मुक्त करें।” प्रधानमंत्री ने कहा बीजेपी को सेवा करने का जब भी मौका मिला, पार्टी ने सुशासन और गरीबों के सशक्तिकरण पर जोर दिया। पार्टी के सिद्धांतों के अनुरूप हमारे कार्यकर्ताओं ने लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए परिश्रम की पराकाष्ठा की और समाज सेवा की नई मिसाल भी कायम की है।

 

Share This News :