Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
केजरीवाल की अपील- कंटेनमेंट जोन छोड़कर बाकी दिल्ली खोल दीजिए

देश में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं. महाराष्ट्र, गुजरात के बाद दिल्ली सबसे अधिक संक्रमण का शिकार है. दिल्ली के सभी 11 जिले रेड जोन में हैं. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस पर हैरानी जताई है. 'ई-एजेंडा आजतक सीएम स्पेशल' में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं केंद्र सरकार से बातचीत कर रहा हूं कि बाकी दिल्ली को खोल दीजिए, दिल्ली खुलने के लिए तैयार है ने 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केवल कंटेनमेंट जोन को बंद किया जाना चाहिए. आज दिल्ली में 97 कंटेनमेंट जोन हैं. आप 200 कंटेनमेंट जोन कर दीजिए, 250 कर दीजिए, लेकिन बाकी दिल्ली को तो खोल दीजिए. बाकी अर्थव्यवस्था को खोल दीजिए. उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि केंद्र ने सिर्फ दिल्ली से भेदभाव किया है. आज सभी मेट्रो शहर रेड जोन में हैं.

Share This News :