Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
20 लाख करोड़ का आर्थिक पैकेज कैसे होगा इस्‍तेमाल? वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दी पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार रात देश की कमज़ोर अर्थव्यवस्था को मज़बूती देने के लिए '20 लाख करोड़ रुपये' के आर्थिक पैकेज का एलान किया था. ने इस पैकेज के इस्‍तेमाल को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विस्‍तृत जानकारी दी. इस दौरान उन्‍होंने कहा कि भारत में आत्‍मनिर्भर बनने की पूरी क्षमता है. सरकार लोगों के खाते में सीधे पैसे पहुंचाने का प्रयास कर रही है.आइये जानते हैं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस दौरान क्या-क्या जानकारियां दीं- 

 

1- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि, समाज के कई वर्गों से बातचीत कर ये पैकेज तैयार किया गया है. पैकेज के ज़रिए ग्रोथ को बढ़ाना है. भारत को आत्मनिर्भर बनाना है, इसलिए इसे आत्मनिर्भर भारत अभियान कहा जा रहा है. 

 

2- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि, स्थानीय ब्रांड को दुनिया में पहचान दिलानी है. आत्मनिर्भर भारत का मतलब आत्मविश्वासी भारत है. जो स्‍थानीय स्‍तर पर उत्पाद बनाकर ग्लोबल उत्पादन में योगदान करे, न कि अपने तक ही सीमित रहे. 

 

3- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि, मौजूदा TDS और TCS दरों में 25 प्रतिशत कटौती की जा रही है. ये कटौती 14 मई से लागू होगी. इससे 50 हज़ार करोड़ की धनराशि लोगों को उपलब्ध होगी. ये कटौती 31 मार्च 2021 तक लागू रहेगी.  

 

4- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि, वित्त वर्ष 2019-20 के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की तिथि बढ़ाकर 30 नवम्बर 2020 कर दिया गया है. चैरिटेबल ट्रस्ट, गैर कॉरपोरेट कारोबारों के लंबित टैक्स रिफ़ंड तत्काल जारी किए जाएंगे. 

Share This News :