Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
पूर्व विधायक दीपक जोशी के बगावती तेवर देख संगठन ने ....

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री दीपक जोशी के बगावती तेवरों के बाद संगठन के दिग्गज नेता सक्रिय हो गए हैं। शुक्रवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और संगठन महामंत्री सुहास भगत ने जोशी को बुलाकर लंबी चर्चा की। साथ ही आश्वस्त किया कि पार्टी में उनका सम्मान बरकरार रहेगा, उपेक्षा नहीं होगी। इसके बाद जोशी ने स्पष्ट किया कि उन्हें कोई नाराजगी नहीं है।
जनसंघ से लेकर भाजपा के संस्थापक सदस्य एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे स्व. कैलाश जोशी के पुत्र दीपक जोशी ने पिछले दिनों अपनी उपेक्षा से नाराज होकर इस बात के संकेत देकर पार्टी में हड़कंप मचा दिया था कि उनके सामने अन्य सियासी विकल्प भी खुले हैं।

Share This News :