Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
कांग्रेस की गोपनीय लिस्ट पहुंची ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास

ग्वालियर। लगता नहीं जिला स्तर पर कांग्रेस का कुछ भला होने वाला है, कम से कम फिलवक्त जो हालात बन रहे हैं, वह तो इसी तरफ इंगित करते दिख रहे हैं। कांग्रेस के भीतर बैठे लोग ही कांग्रेस की लुटिया डुबा देंगे। अब इसे क्या माना जाए कि तीन रोज पहले कांग्रेस दफ्तर में अपने और बेगानों को पहचानने और पार्टी में उनकी स्थिति जानने के लिए बेहद महत्वपूर्ण बैठक कांग्रेस दफ्तर में पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास रावत ने ली थी और साफ कर दिया था कि जिसे कांग्रेस में रहना है वह अपने मन की बात खुलकर करे या तो वह पार्टी छोड़ जाए, वरना हम उन्हें बाहर का रास्ता दिखा देंगे। इसके बाद मंथन चला और कुछ लोगों को जिन्हें पदाधिकारी बनाया जाना था, उसके लिए जिला कांग्रेस की सूची अपडेट की गई।

Share This News :