Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
Madhya Pradeshमें कोराना ब्लास्ट, 69 नए मरीज मिले

मध्य प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 4870 से ऊपर पहुंच गई है। अब तक यहां इससे 212 लोगों की मौत हो चुकी है और 2315 मरीज स्वस्थ होकर लौट चुके हैं। बुरहानपुर में रविवार को तीन नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं।सतना जिले के अमरपाटन में बस और ट्रक की टक्कर में आठ मजदूर घायल हो गए। उधर सेंधवा के पास बिजासन घाट पर एक हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। रायसेन जिले के सांची की होटल में देर रात 12 लोग जुआं खेलते पकड़ाए। झाबुआ के राणापुर में आज सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। इंदौर में कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2470 पहुंच गई है। भोपाल में 1014, उज्जैन में 329, जबलपुर में अब तक 175 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। 

खंडवा में रविवार को कोरोना ब्लास्ट हुआ और 69 नए मरीज मिले। पॉजिटिविटी रेट 25.18% है। खंडवा में रविवार को 274 मरीजों की सैंपल रिपोर्ट आई। इनमें से अब तक सर्वाधिक 69 मरीज संक्रमित मिले। जिले में अब संक्रमित मरीजों की संख्या 165 हो गई। नए मरीजों में सबसे अधिक सिंधी कॉलोनी के अलावा कहारवाड़ी, गंज बाजार, सराफा, श्रीदादाजी धूनीवाले वार्ड, बॉम्बे बाजार के हैं। ये कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित हैं। ये पूर्व में संक्रमित लोगों के स्वजन और संपर्क में आने वाले मरीज हैं। जिले में अब तक आठ की मौत हो चुकी है, जबकि 39 मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौट चुके हैं।

 

Share This News :