Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
CBSE Board 10th Result 2020: 10वीं में 91.46% छात्र पास, दिल्ली से आगे नोएडा

CBSE Board 10th Result 2020 declared: आखिरकार लंबे इंतजार के बाद सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (CBSE) ने कक्षा 10वीं (CBSE 10th Class Result 2020) के रिजल्ट की घोषणा कर दी है. जो छात्र- छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए हैं वह आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर जाकर अपने स्कोर देख सकते हैं. इसी के साथ रिजल्ट डिजीलॉकर और उमंग ऐप पर भी उपलब्ध होंगे. इस साल 91.46% छात्र हुए पास हुए हैं. जिसमें 93.31% लड़कियां और 90.14% लड़के पास हुए हैं. अगर रीजन वाइज रिजल्ट की बात करें तो 12वीं की तरह 10वीं के रिजल्ट में भी पास प्रतिशत में त्रिवेंद्रम पहले स्थान पर रहा.

0.36 % बढ़ा पास प्रतिशत

साल 2019 की तुलना में इस साल पास प्रतिशत में मामूली उछाल आया है. इस साल पास प्रतिशत 0.36 फीसदी बढ़ा है. साल 2019 में 1761078 छात्रों ने परीक्षा दी थी, उसमें से 91.10 प्रतिशत कुल छात्र पास हुए थे. वहीं इस साल 1873015 छात्रों ने परीक्षा दी थी. उसमें से 91.46 प्रतिशत पास हुए हैं.

लड़कों से 3.17 % ज्यादा लड़कियां पास

सीबीएसई रिजल्ट में इस बार लड़कों से 3.17 % ज्यादा लड़कियों का पास प्रतिशत रहा. आंकड़ों की बात करें तो 2019 में भी लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से ज्यादा था, लेकिन तब ये अंतर इतना नहीं था, जितना इस साल आया है. बीते साल 2019 में 92.45 फीसदी लड़कियां और 90.14 लड़के पास हुए थे. वहीं इस साल लड़कों का पास प्रतिशत बीते साल जितना ही 90.14 रहा है, वहीं लड़कियां पहले से आगे निकल गईं. लड़कियों का पास प्रतिशत इस साल 93.31 प्रतिशत आया है.

Share This News :