Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
पश्चिम बंगाल: बीजेपी नेता दीबेंद्र नाथ रॉय की मौत के मामले में सीआईडी ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया

कोलकाता: पश्चिम बंगाल सीआईडी ने बीजेपी नेता दीबेंद्र नाथ रॉय की मौत के मामले में बुधवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. रॉय दो दिन पहले उत्तरी दिनाजपुर जिले में अपने घर के पास फंदे से लटके मिले थे. इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि मामले में निलय सिन्हा नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है जिसका नाम हेमताबाद से विधायक रॉय के कथित सुसाइड नोट में था.

 

रायगंज अदालत ने उसे 10 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

 

अधिकारी ने कहा कि सिन्हा को पुलिस ने मंगलवार को माल्दा के इंग्लिश बाजार क्षेत्र से पकड़ा. बाद में उसे सीआईडी को सौंप दिया गया. एजेंसी ने बुधवार को उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया. रायगंज अदालत ने उसे 10 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है.

सीआईडी महबूद अली नाम के व्यक्ति की भी तलाश कर रही है क्योंकि उसका नाम भी विधायक की कमीज की जेब से कथित सुसाइड नोट में था. अधिकारी ने कहा, ‘‘हम सिन्हा से पूछताछ कर रहे हैं. हमारे पुलिसकर्मी दूसरे व्यक्ति की तलाश कर रहे हैं और उम्मीद है कि हम उसे जल्द पकड़ लेंगे.’’

 

तृणमूल कांग्रेस पर हत्या का आरोप

 

रॉय सोमवार को हेमताबाद स्थित अपने आवास के पास फंदे से लटके पाए गए थे. उनके परिजनों और बीजेपी नेताओं ने आरोप लगाया कि यह ‘‘तृणमूल कांग्रेस की गई निर्मम हत्या है.’’ सत्तारूढ़ पार्टी ने आरोपों से इनकार किया और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि यह आत्महत्या का संदिग्ध मामला है.

Share This News :